

यवतमाल. इस वर्ष कोरोना महामारी के बाद महावितरण की आर्थिक परिस्थिती दयनिय हो चुकी है.यवतमाल जिले में बिजली कनेक्शन धारक ग्राहकों पर 600 करोड रुपयों का बकाया हो चुका है, जिसे वसुल करने के लिए बिजली महावितरण कंपनी और बिजली विभाग ने अब सख्त तेवर अपनाने शुरु कीए है.
जो ग्राहक बकाया बिल नही भरेंगे, उन्हे बिजली आपूर्ति नही होंगी, एैसी निती महावितरण ने उठायी है.घरेलु, कमर्शियल, औदयोगिक और अन्य श्रेणी के ग्राहकों पर ईतने बडे पैमाने पर बिल बकाया होने से एैन दिपावली के पहले महाविरतण ने वसुली अभियान शुरु किया है. यवतमाल शहर में तो बिजली विभाग ने वसुली अभियान और जनजागरण के लिए रैलीयां निकालकर और वसुली के लिए ग्राहकों के द्वार पर जाकर बील भरने का तकाजा लगाना शुरु कर दिया है.
दिपावली के पुर्व और बाद में उपरोक्त बकाए में अधिक पैमाने पर वसुली हों, इसके लिए यवतमाल समेत सभी तहसीलों में बिजली विभाग ने उपाय शुरु कीए है.हर तहसील में इन दिनों बिजली बकाया बील वसुली का अभियान चलाया जा रहा है.इसी बीच एैन दिपावली के दौरान वसुली शुरु होने और बकाया न भरने पर अनेक बिजली ग्राहकों का कनेक्शन खंडीत होने से उन्हे अंधेरे में रहने की नौबत आ सकती है.
महावितरण कंपनी के अधिकारीयों से मिली जानकारी के मुताबिक, महावितरण की वर्तमान में आर्थिक हालत खराब हो चुकी है, जिससे बकाया वसुली होना जरुरी हो चुका है. जिससे यवतमाल जिले में बिजली वसुली के लिए अभियान में तेजी लायी गयी है.इस दौरान बकाया बील न भरनेवालों का बिजली कनेक्शन तोडा जाएंगा.कोयले की किल्लत से राज्य में निर्माण हुए बिजली संकट से एैन दिपावली के दौरान परिमंडल के बिजली ग्राहकों को तकलीफें न हों, इसके लिए महावितरण भागदौड कर रहा है.
मुख्य अभियंता पुष्पा चव्हाण, यवतमाल के अधिक्षक अभियंता दिलीप खानंदें, सुरेश मडावी समेत सभी अधिकारी, इंजिनिअर, कर्मचारी अवकाश के दिन भी फिल्ड पर रहकर उपविभाग के मुताबिक वसुली का जायजा ले रहे है, जबकी अनेक स्थानों पर वें वसुली अभियान में भी शामिल हो रहे है.बकाा बिल वसुली के अलावा महावितरण के पास आर्थिक विकल्प नही है, इसीसे से वसुली में तेजी लायी गयी है.इस दौरान बिजली बकाया न भरनेवाले ग्राहकों का कभी भी कनेक्शन तोडा जा सकता है, इस दिक्कत से बचने बकाया भरने के निर्देश महावितरण के अधिकारी जनजागरण के दौरान दे रहे है.
यवतमाल जिले में 2 लाख 5149 घरेलु ग्राहकों पर 68 करोड 56 लाख, कमर्शियल श्रेणी के 11900 ग्राहकों पर 9 करोड 10 लाख, औद्योगिक श्रेणी के 3181 ग्राहकों पर 12 करोड 26 लाख बिजली बिल का बकाया हो चुका है, इसके अलावा यवतमाल जिले में नगरपालिका, नगरपंचायतों, ग्रामपंचायतों पर स्ट्रीट लाईट, जलापूर्ति योना तथा अन्य श्रेणी के बिजली ग्राहकों पर वर्तमान स्थिती में बिजली बिल के तौर पर 530 करोड बकाया हो चुका है.जिसे वसुलने महावितरण जुटा हुआ है.
बार बार अपील करने पर भी अमरावती परिमंडल के यवतमाल जिले में बिजली ग्राहकों ने बील भरने में नजरअंदाजी बरती है, जिससे बडे पैमाने पर बिलों का बकाया हो चुका है. इसकी वसुली के लिए पुरे विभाग में अभियान चलाया जा रहा है, इसमें बिल भरने सहयोग न करनेवाले ग्राहकों पर कारवाई होंगी, जिससे बिजली ग्राहक असुविधा से बचने बकाया बील भरें और महावितरण को सहयोग करें.
पुष्पा चव्हाण, मुख्य अभियंता
महावितरण अमरावती परिमंडल